Computer Hardware aur Software kya hai? | कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है

Computer Hardware aur Software kya hai

इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे Computer Hardware aur Software kya hai?

आज के डिजिटल युग में, कंप्यूटर हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। चाहे वह व्यक्तिगत काम हो, शिक्षा या व्यवसाय के लिए हो, कंप्यूटर का इस्तिमाल आज हर जगह हो रह है है। इस पोस्ट में हम आपको कंप्यूटर हार्डवेयर और कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इस पोस्ट कंप्यूटर हार्डवेयर और कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर के बिच में क्या अंतर है या भी बताएँगे।

Computer Hardware aur Software kya hai? | कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है

कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है?

कंप्यूटर हार्डवेयर पीजिकल या भौतिक उपकारों का समहू है जिन्हे एक साथ जोड़कर कंप्यूटर सिस्टम बनाते हैं। ये कंप्यूटर के वे भाग होते है जिसे आप छू सकते हैं, देख सकते हैं और और उसे आप निर्देश सकते हैं, कीबोर्ड या माउस के द्वारा। कंप्यूटर में एक CPU (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट), होता है जिसके अंदर कंप्यूटर के विशेष हार्डवेयर लगे रहते हैं जैसे मदरबोर्ड और हार्ड ड्राइव।

कंप्यूटर हार्डवेयर के प्रकार

  1. इनपुट डिवाइस
  2. आउटपुट डिवाइस
  3. स्टोरेज डिवाइस
  4. प्रोसेसिंग डिवाइस

इनपुट डिवाइस

1. कीबोर्ड (Keyboard) : कीबोर्ड के द्वारा कंप्यूटर में डाटा एंटर किया जाता है। कीबोर्ड में सभी अल्फाबेट (A to Z), नंबर्स (१ to ९ ) और स्पेशल चरक्टेर्स के बटन होते हैं। इन बटन का इस्तिमाल करके कम्प्यूटर में डाटा डाला जाता है।

२. माउस (Mouse) : ग्राफिकल यूजर इंटरफेस को नेविगेट करने के लिए माउस का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एक माउस पॉइंटर होता है जिसे मॉनिटर में किसी भी चीज़ पर क्लिक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

३. स्कैनर (स्कैनर): पीजिकल या भौतिक डॉक्यूमेंट को डिजिटल रूप में बदलने की लिए इसका इस्तिमाल किया जाता है। किसी भी डॉक्यूमेंट को आप स्कैनर से स्कैन करके कंप्यूटर में दाल सकते हैं।

आउटपुट डिवाइस

१. मॉनीटर: कंप्यूटर से विज़ुअल आउटपुट देखने के लिए इसका इस्तिमाल होता है। ये एक TV जैसा स्क्रीन रहता है। जिसपर जो भी काम कंप्यूटर में किया जाता है वो दिखता है।

२. प्रिंटर: डिजिटल दस्तावेजों या डॉक्यूमेंट को कागज के प्रिंट करने के लिए इसका इस्तिमाल होता है।

३. स्पीकर: कंप्यूटर द्वारा उत्पन्न आउटपुट आवाज़ स्पीकर में सुनाई देती है। अगर आप गाना सुन रहे हैं या वीडियो देख रहे है, ये सभी आवाज़ स्पीकर के माध्यम से आप सुन सकते हैं।

स्टोरेज डिवाइस

१. हार्ड डिस्क ड्राइव (HDD): हार्ड डिस्क बड़ी मात्रा में डाटा स्टोर करने या संग्रहीत करने के लिए उपयोग किया जाता है। ये २ प्रकार के आते हैं इंटरनल हार्ड डिस्क और एक्सटर्नल हार्ड डिस्क। इंटरनल हार्ड डिस्क कंप्यूटर के CPU के अंदर लगता है।

२. सॉलिड-स्टेट ड्राइव (SSD): SSD भी डाटा स्टोर करने के काम आता है लेकिन ये तेज़, अधिक विश्वसनीय होता है। इसे कंप्यूटर में लगने से कंप्यूटर काफी तेज़ चलता है।

३. USB ड्राइव: USB का इस्तिमाल एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में डाटा ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। ये एक पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस है जिसमे डाटा दाल कर रख सकते हैं। ये बहुत छोटा हॉट है जिसे पॉकेट में आसानी से रखा जा सकता है, इसे पेन ड्राइव भी कहते हैं।

प्रोसेसिंग डिवाइस

१. CPU (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट): CPU कंप्यूटर का मुख्या भाग है, को कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है जो निर्देशों को प्रोसेस करता है। CPU के बिना कंप्यूटर काम नहीं करेगा।

२. GPU (ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट): कंप्यूटर में GPU के होने से फोटोज और वीडियो अच्छे क्वालिटी में दिखते हैं। ये ग्राफ़िक्स के रेंडरिंग को संभालता है, जो गेमिंग और ग्राफ़िक डिज़ाइन के लिए महत्वपूर्ण होता है।

कंप्यूटर में हार्डवेयर का महत्व

कंप्यूटर का प्रदर्शन उसके हार्डवेयर घटकों पर बहुत अधिक निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, एक शक्तिशाली CPU कार्यों को तेज़ी से कर सकता है, जबकि एक उच्च-गुणवत्ता वाला GPU अच्छे क्वालिटी के ग्राफ़िक्स दिखा सकता है। अपने हार्डवेयर को अपग्रेड करना, जैसे कि RAM बढ़ाना या HDD से SSD पर स्विच करना, आपके कंप्यूटर की स्पीड और काम को बढ़ा सकता है। हर हार्डवेयर का कार्य की जानकारी आपको कंप्यूटर अपग्रेड करने में मदद कर सकती है।

कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर क्या है?

सॉफ़्टवेयर में निर्देशों का एक सेट होता है जो हार्डवेयर को बताता है कि क्या करना है। सॉफ्टवेयर को आप छू नहीं सकते लेकिन ये सभी हार्डवेयर को कण्ट्रोल करता है। सॉफ्टवेयर के बिना कंप्यूटर काम नहीं करेगा क्योकि हार्डवेयर को काम करने के लिए निर्देश के ज़रुरत होती है, जो सॉफ्टवेयर देता है। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के कुछ उद्धरण हैं Windows OS, Microsoft Excel, Microsoft Word आदि।

सॉफ़्टवेयर के प्रकार

  1. सिस्टम सॉफ़्टवेयर
  2. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
  3. यूटिलिटी सॉफ्टवेयर

१ . सिस्टम सॉफ़्टवेयर (System Software) : सिस्टम सॉफ्टवेयर में ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) और डिवाइस ड्राइवर्स आते हैं। OS कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर रिसोर्स को मैनेज करता है। Windows, MacOS ऑनर Linux इसमें आते हैं। डिवाइस ड्राइवर एक स्पेशल सॉफ्टवेयर है जो ऑपरेटिंग सिस्टम को हार्डवेयर से संपर्क करने में मदद करता है, जैसे प्रिंटर से या फॉर नेटवर्क एडाप्टर से।

२ . एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software): वर्ड प्रोसेसर , वेब ब्राउज़र , मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में आते हैं। वर्ड प्रोसेसर एक सॉफ्टवेयर है जो वर्ड डाक्यूमेंट्स को एडिट और क्रिएट करने के काम आता है। वेब ब्राउज़र सॉफ्टवेयर के माध्यम से आप इंटरनेट चला सकते हैं, इसमें क्रोम ब्राउज़र , फ़िरेफोक्स , सफारी आदि आते हैं। मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर के माध्यम से आप फोटो या वीडियो को क्रिएट या एडिट कर सकते हैं।

३ . यूटिलिटी सॉफ्टवेयर (Utility Software): यूटिलिटी सॉफ्टवेयर में एंटीवायरस, डिस्क कलाकर, बैकअप सॉफ्टवेयर आदि आते हैं जिनका एक विशिष्ट काम होता है जैसे डिस्क क्लीनर का काम है कंप्यूटर हार्ड डिस्क के जंक फाइल्स को डिलीट करना।

कंप्यूटर में सॉफ़्टवेयर का महत्व

सॉफ़्टवेयर कंप्यूटर यूजर और हार्डवेयर के बीच का मध्यस्थ है। उदाहरण के लिए, जब आप कीबोर्ड (हार्डवेयर) पर टाइप करते हैं, तो ऑपरेटिंग सिस्टम (सॉफ़्टवेयर) इन कीस्ट्रोक्स कंप्यूटर में भेजता है और स्क्रीन पर यहाँ डिस्प्ले होता है। सॉफ़्टवेयर मल्टीटास्किंग में भी मदद करता है, जिससे आप एक साथ कई एप्लिकेशन चला सकते हैं। कंप्यूटर की सुरक्षा और अच्छी स्पीड बनाए रखने के लिए अपने सॉफ़्टवेयर को अपडेट रखना ज़रूरी है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में क्या अंतर है?

कम्यूटर को चलने के लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की ज़रुरत होती है, अगर कोई भी एक ख़राब ख़राब हो जाये तो कंप्यूटर काम नहीं करेगा। सॉफ्टवेयर इंस्ट्रक्शंस का एक समूह है जो हार्डवेयर को भेजा जाता है कुछ विशिस्ट काम करने के लिए। जहाँ हम हार्डवेयर को छू सकते हैं वही सॉफ्टवेयर को मॉनिटर में सिर्फ देखा जा सकता है। कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के अंतर निचे दिए गए हैं :

हार्डवेयर (Hardware)सॉफ्टवेयर (Software)
कंप्यूटर हार्डवेयर भौतिक या पीजिकल रूप में होता है और इसे आप छू सकते हैं।कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को छू नहीं सकते ये सिर्फ कोड या डाटा के रूप में है।
हार्डवेयर सॉफ्टवेयर को स्टोर करता है , निर्देश लेगा है , प्रोसेस करता है और आउटपुट देता है।सॉफ्टवेयर निर्देशों का समूह है जो कोई काम या कैलकुलेशन करने के लिए हार्डवेयर में भेजा जाता है
मशीनी स्टार में काम करता है।हार्डवेयर को इंस्ट्रक्शन देता है
प्रकार – इनपुट डिवाइस , आउटपुट डिवाइस , स्टोरेज डिवाइस और प्रोसेसिंग डिवाइसप्रकार – सिस्टम सॉफ्टवेयर , एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर और यूटिलिटी सॉफ्टवेयर
ज्यादा काम और धूल के कारन ख़राब हो सकता है।कंप्यूटर में बग या वायरस आ सकते हैं जिसे क्लीन करके हटाया जा सकता है
ये वास्तविक है इसे छू सकते हैंये अमूर्त है इसे कोड या डाटा के रूप में देख सकते हैं
हार्डवेयर के अलग – अलग पार्ट्स महंगे आते हैंनए सॉफ्टवेयर इनस्टॉल कर सकते हैं या अपग्रेड कर सकते हैं कार्य कुशलता बढ़ने के लिए।
कंप्यूटर हार्डवेयर एलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामान से बनाया जाता है।सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (भाषा जैसे Java ) से बनाया जाता है। इसे बनाने के कई चरण होते हैं।
हार्डवेयर फ़ैल होने के कारण धूल , ओवर हीटिंग और पावर सप्लाई में अनियमितता है।सॉफ्टवेयर फ़ैल होने का कारण ओवरलोडिंग , सिस्टम एरर और वर्शन एरर है।
माउस , कीबोर्ड , मॉनिटर , प्रिंटर , मोठेर्बोर्ड , CPU हार्डवेयर हैं।Microsoft Word, Excel, Photoshop, Windows सॉफ्टवेयर हैं।

Related Posts:

Similar Posts