Computer Ke Labh Aur Hani | कम्प्यूटर के लाभ और हानि

computer ke labh aur hani

इस लेख में हम आपको बताएँगे कंप्यूटर के फायदे और नुकसान (computer ke labh aur hani) के बारे में।

कंप्यूटर हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन चूका है। इसके बिना कमरे कई काम रुक जाते हैं जैसे बिल पे करना , पढाई करना , ऑफिस का काम करना आदि। कंप्यूटर के द्वारा हम ऑफलाइन और ऑनलाइन काम कर सकते हैं। हमारे अधिकतर काम कंप्यूटर में होते हैं जो पहले हम मैन्युअली करते थे।

कंप्यूटर के आने से हमारे जीवन में काफी बदलाव आया है और जीवन सरल हो गया है। कुल किलकर ये कहा जा सकता है की कंप्यूटर के अविष्कार से मानव जीवन को काफी लाभ हुआ है। कंप्यूटर के हज़ारों लाभ हैं लेकिन कुछ हानि भी है। आइये जाने computer ke labh aur hani के बारे में।

Computer Ke Labh Aur Hani | कम्प्यूटर के लाभ और हानि

Advantages of Computers – कंप्यूटर के लाभ

कंप्यूटर के इस्तिमाल के कई लाभ है। कुछ कंप्यूटर के फायदे निचे दिए गए हैं:

१. प्रोडक्टिविटी में तेज़ी:

कंप्यूटर बार -बार किये जाने वाले काम को स्वचालित (Automate) करता है जिससे काफी समय बचता है और हमें बार – बार एक ही काम को दोहराने ही ज़रुरत नहीं पड़ती। ये वर्ड प्रोसेसिंग , डाटा एनालिसिस और कैलकुलेशन को कुछ ही सेकंड में तेज़ी से कर सकता है, जिसे करने में एक इंसान को घंटों लग जायेंगे। इससे काफी समय बचता है और हम आपने अमूल्य समय हो किसी और काम में लगा सकते हैं।

२. असीमित जानकारी तक पहुंच:

कंप्यूटर एक सूचना का विशाल भंडार है इसके द्वारा हम हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंप्यूटर में इंटरनेट के माध्यम से किसी भी प्रकार की जानकारी कुछ ही सेकंड में मॉनिटर में देख सकते हैं। समाचार, मनोरंजन , शिक्षा , रिसर्च आदि से सम्बंधित जानकारी आपको तुरंत मिल जाती है। इंटरनेट में आप लोगों से आपने सवाल पूछ सकते हैं और उसका जवाब तुरंत हासिल कर सकते हैं।

३. संचार बेहतर हुआ है

कंप्यूटर के आने से संचार के नए साधन आये हैं और ये काफी तेज़ और बेहतर हैं। इन साधनो में ईमेल , सोशल मीडिया , वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि शामिल हैं। इनके द्वारा आप दुनिआ में किसी भी कोने में आपने दोस्तों से या व्यापर से सम्बंधित लोगों से कुछ ही सेकंड में संपर्क कर सकते हैं।

४. मनोरंजम के लिए इस्तिमाल

कंप्यूटर मनोरंजन के लिए एक बहुत बेहतर स्रोत है, आपको फिल्म देखन हो , गाना सुनना ही , या गेम खेलना हो सभी काम आप कम्प्यूटर में कर सकते हैं। इसके अलावा आप डिजिटल काम भी कर सकते हैं जैसे वीडियो एडिटिंग या म्यूजिक एडिटिंग आदि।

५. शिक्षा के बेहतर तरीके

कंप्यूटर आपको सीखने का बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करता है। आप कंप्यूटर के द्वारा ऑनलाइन कोर्स कर सहते हैं, कोई सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करके सिख सकते हैं, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सिख सकते हैं और विद्यार्थी वर्चुअल क्लासरूम ज्वाइन करके शिक्षा ले सकते हैं। कंप्यूटर के द्वारा शिक्षा देने के लिए नए तरीकों का विकास हुआ हैं जैसा मल्टीमीडिया के द्वारा सिखाया जाता है और इंटरैक्टिव क्लासेज भी होते हैं।

६. डाटा स्टोरंगे और मैनेजमेंट

कंप्यूटर में डाटा स्टोर करने के लिए विशाल स्टोरेज होता है जिसे हार्ड डिस्क कहते है। सीमे हम आपने डॉक्यूमेंट को डिजिटल रूप में स्टोर करके रख सकते हैं। इन फाइलों का अलग-अलग केटेगरी बना सकते हैं और ज़रुरत पड़ने पर इन्हे आसानी से खोजकर देख सकते हैं। डिजिटल फाइल होने के कारण हमें फाइलों को अब पेपर के प्रिंट नहीं करना पड़ता जिससे समय और पैसे की बचत होती है।

७. बैंक सम्बंधित काम

कंप्यूटर और इंटरनेट के विकास से इसका इस्तिमाल हर क्षेत्र में हो रहा है। बैंकों में भी कंप्यूटर के नए तरीके का इस्तिमाल हो रहा है। अब आपको बैंक जाने की ज़रुरत नहीं है, आप घर बैठे ही आपने कंप्यूटर या मोबाइल से बैंक सम्बंधित सारे काम कर सकते हैं, जैसे पैसे ट्रांसफर, अकाउंट अपडेट, आदि। इससे आपको बैंक जाने का और लाइन में लगने का समय बचेगा।

८. बिल पेमेंट

कंप्यूटर पर इंटरनेट के इस्तिमाल से आप आपने सभी बिल का पेमेंट कर सकते हैं जैसे बिजली बिल , पानी का बिल , गैस बुकिंग , मोबाइल रिचार्ज , क्रेडिट कार्ड पेमेंट आदि। इसके अलावा आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं, कई इ – कॉमर्स वेबसाइट पर हर चीज़ उपलब्ध है जैसे कपडे , इलेक्ट्रॉनिक्स , फर्नीचर आदि , साथ ही आप घर का राशन और सब्जी भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

9. स्वस्थ्य और चिकित्सा सम्बन्धी लाभ

कंप्यूटर के इस्तिमाल से चिकित्सा के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। इलाज के लिए नए तकनिकी उपकरणों का इस्तिमाल हो रहा है जैसे रोबोटिक्स के इस्तिमाल से ऑपरेशन होता है। इसके अलावा आप दवाई भी ऑनलाइन मंगवा सकते हैं।

computer ke labh aur hani

Disadvantages of Computers – कंप्यूटर के नुकसान

कंप्यूटर के कई सारे लाभ तो हैं, लेकिन इसके अलावा कंप्यूटर के इस्तिमाल के कुछ नुकसान भी हैं:

१. स्वस्थ्य सम्बंधित समस्या

लम्बे समय तक कंप्यूटर में काम करने से आँखों के तनाव पड़ता है। आज कल ज्यादातर ऑफिसेस में कंप्यूटर से सारे काम होते हैं। लगातार लम्बे समय तक कंप्यूटर में बैठे-बैठे काम करने से कमर दर्द की दिक्कत आ सकती है, इसके अलावा और भी कई स्वस्थ्य सम्बंधित समस्या आ सकती है।

२. सुरक्षा सम्बंधित समस्या

कंप्यूटर के विकास होने के साथ-साथ नए समाश्य भी अस्तित्व में आयी। कंप्यूटर में साइबर खतरे बढ़ रहे है, जैसे वायरस अटैक, हैकिंग , मैलवेयर आदि। इन सभी से बचकर आपने आप को सुरक्षित रखना ज़रूरी है। कंप्यूटर सही तरीके से सुरक्षित नहीं हुआ तो इससे आपका व्यक्तिगत डाटा , फाइनेंस सम्बंधित जानकारी या फिर गोपनीय जानकारी की चोरी हो सकती है।

३. कंप्यूटर पर निर्भरता बढ़ रही है

कंप्यूटर के दैनिक कामों में इस्तिमाल से कंप्यूटर पर निर्भरता बढ़ गयी है। लोग ज्यादा समय कंप्यूटर में देते हैं। जरूरी काम के अलावा लोग मनोरंजन और सोशल मीडिया में ज्यादा समय बिताते हैं जिससे शारीरिक गतिविधि काम हो रही हैं और मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।

४. कंप्यूटर खरीदना एक महंगा निवेश है

एक अच्छा कंप्यूटर काफी महंगा आता है क्योकि इसमें लगे कंपोनेंट्स और सॉफ्टवेयर महंगे आते हैं। इसके बाद इंटरनेट ब्रॉडबैंड, मेंटेनेंस, अपग्रेड और रिपेयर के अलग खर्चे हैं। कंप्यूटर खरीदना एक बार का निवेश है लेकिन बाकि चीज़ों में कर महीने कुछ पैसे आपको देने होंगे जैसे इंटरनेट कमक्शन का बिल।

५. पर्यावरण पर प्रभाव

कंप्यूटर का डिमांड बढ़ने से इसके उत्पादन में भी बढ़ोतरी आयी है, जिसके कारण इलेक्ट्रॉनिक कचरा (जिसे इ-वेस्ट भी कहा जाता है) भी बढ़ रहा है जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इससे कई प्रकार के जहरीले केमिकल और गैस निकलते हैं जिससे निपटना एक चुनौती है।

६. लोगों से मिलना काम हो गया है

कंप्यूटर से ऑनलाइन कम्युनिकेशन बढ़ा है लेकिन इसके कारण लोगों का मिलना जुलना काम हो गया है। ज्यादातर लोग कई दिनों तक किसी से मिलते नहीं या मिल नही पाते हैं, इसका सोशल लाइफ नहीं रहता और वे समाज से अलग रहते हैं। आमने सामने मिलना या फिर किसी के घर जाना बहुत काम हो गया है। बर्थडे या अनिवर्सरी के शुभकामनाएँ व्हाट्सप्प या फेसबुक पर मैसेज डालकर दे देते है।

७. बेरोजगारी का खतरा

आजकल हर उद्योग डिजिटल होते जा रहे है जिससे ज्यादा से ज्यादा काम कंप्यूटर के द्वारा किया जा रहा है। कई कंपनियों में काम के ऑटोमेट होने और सॉफ्टवेयर के इस्तिमाल से कई जॉब्स ख़त्म को रहे है जिससे कई लोग बेरोजगारी का सामना करना पद रहा है।

निष्कर्ष:

जैसा की आपमें ऊपर पढ़ा computer ke labh aur hani के बारे में। कंप्यूटर कई तरीके से हमारे जीवन को प्रभावित कर रहा है, अच्छे और बुरे तरीके से। कंप्यूटर उत्पादकता और संचार को बढ़ाने से लेकर मनोरंजन और सीखने के अवसर दे तहा हैं। वही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और पर्यावरणीय प्रभाव जैसी चनौतियाँ भी आ रही हैं। इन लाभों और नुकसानों के बारे में जागरूक होना ज़रूरी है और टेक्नोलॉजी का सही तरीके से इस्तिमाल करना सीखना आवश्यक है, नहीं तो ये हमें नुकसान भी पंहुचा सकता है।

हम आशा करते हैं की आपको हमारा computer ke labh aur hani पोस्ट पसंद आया होगा। अगर आपका कोई प्रश्न है तो निचे कमेंट में लिखकर बताएं।

ये भी पढ़ें:

Similar Posts