सिलाई सीखने का आसान तरीका | Silai sikhne ka aasan tarika

Silai sikhne ka aasan tarika

आज हम आपको Silai sikhne ka aasan tarika के बारे में बताएँगे। बहुत सरे लोग ये सोचते हैं की ये सिलाई मुश्किल है लेकिन ऐसा नहीं है। हम ये कहा सकते हैं की सिलाई मशीन चलना, खाना बनाने से भी आसान है। आप कुछ ही दिन में आसानी से सिलाई मशीन चलना सिख जयएंगे।

सिलाई एक शौक की तरह शुरू करना आपके लिए बाहर फायदेमंद होगा। सिलाई आप बाहर जल्दी सिख जायेंगे। आपने हाथ से बहाया हुआ कपडा जब आप आपने परिवार के सदश्य को या किसी डोंट को देंगे तो आपको बहुत ख़ुशी होगी। जब आप आपने किये कुछ बनाएंगे तो आपको संतुष्टि महसूस होगी।

Table of Contents

सिलाई सीखने का आसान तरीका | Silai sikhne ka aasan tarika

घर बैठे सिलाई कैसे सीखे के लिए आपको कोई महंगा सिलाई मशीन या फिर कोई कम्पूटरीसेड सिलाई मैचिंग की ज़रुरत नहीं है। आप एक सिंपल बेसिक फंक्शन वाला सिलाई मशीन खरीदार सिलाई सीखना शुरू कर सकते हैं।

सिलाई मशीन क्या है ? What is Sewing Machine?

सिलाई मशीन एक ऐसी मशीन है जिसका उपयोग कपड़े के दो या दो से अधिक टुकड़ों को एक साथ सिलने के लिए किया जाता है। एक सिलाई मशीन न केवल कपड़े बल्कि अन्य सामग्री, जैसे बैग, चमड़ा, तम्बू और भी बहुत कुछ सिलती है।

सिलाई मशीन का उपयोग कपड़ों की सुंदरता और दिखावट को बेहतर बनाने के लिए भी किया जाता है। अलग अलग सिलाई मशीन विभिन्न प्रकार के कपडे सिलने के काम आते हैं जैसे वस्त्र, वस्त्र, गद्दा, एम्ब्रोडरी आदि।

सिलाई मशीन कितने प्रकार के होते हैं ? Types of Sewing Machine

सिलाई मशीन सिखने से पहले सिलाई मशीन के बारे के कुछ ज़रूरी बारें जान लेना चाहिए जैसे सिलाई मशीन कितने प्रकार के होते हैं। सिलाई मशीन मुख्या रूप से 3 प्रकार के होते हैं:

  1. मैकेनिकल सिलाई मशीन
  2. इलेक्ट्रिकल सिलाई मशीन
  3. कंप्यूटराइज्ड सिलाई मशीन

सिलाई सिखने से पहले किन चीज़ों की आवश्यकता पड़ती है

सिलाई सिखने के लिए सबसे मुख्या चीज़ है एक सिलाई मशीन। आप बाजार से या ऑनलाइन एक सस्ता सिलाई मशीन खरीद सकते हैं जिसमे सारे बेसिक फंक्शन हैं । यदि आपका बजट सीमित है तो आप किसी मित्र या परिवार के सदस्य से उधार ले सकते हैं, या सेकेंडहैंड सिलाई मशीन खरीद सकते हैं।

सिलाई करते समय नियनित रूप से इस्तिमाल किये जाने वाले चीज़ें निचे दिए गयी हैं:

  • कपडा
  • सिलाई मशीन
  • कपड़े की कैंची
  • सुई
  • धागा
  • कपडे मापने वाला टेप
  • कपड़ा चाक
  • बटन

ज्यादातर सामान आपके घरके आसपास के जनरल स्टोर में मिल जाएगी। कई सिलाई मशीन के साथ बहुत सरे चीज़े दी जाती है जैसे धागे का सेट, कैची, सुई आदि।

आपको अपने पैटर्न के आधार पर विचारों की भी आवश्यकता होगी; कुछ पैटर्न में बटन, इलास्टिक, बायस टेप आदि की आवश्यकता होती है। इनमें से बहुत सी चीजें आपके स्थानीय थ्रिफ्ट स्टोर से खरीदी जा सकती हैं, जो उन चीजों का पुन: उपयोग करने का एक शानदार तरीका है जिनकी दूसरों को अब आवश्यकता नहीं है और साथ ही साथ आप खुद को भी बचा सकते हैं। से पैसा।

इसके अलावा एक नोटबुक आपने पास जिसमे आप आपने नोट्स और सिलाई से सम्बंधित पॉइंट्स लिख कर रख सके जिससे।

सिलाई के लिए कपडे का चयन

सिलाई करने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कई कपडे का चयन। आप कितना भी अच्छा डिज़ाइन बना लो लेकिन अगर कपडा अच्छा नहीं होगा तो आपकी मेहनत बर्बाद जाएगी। कपडा चुनते समय इन चीज़ो का ध्यान रखे:

  • कपडे का भर या वेट का ध्यान रखे। अलग अलग कपडे के प्रकार का भर अलग होता है। आप क्या सील रहे हैं इसके ऊपर कपडे का भर आधारित होता है। अगर आप शर्ट बना रहे हैं तो कपडा हल्का होना चाहिए वही पैंट के लिए भरी कपडे का इस्तिमाल होता है।
  • कपड़ा यह निर्धारित करता है कि कपड़ा कैसे बहेगा। कड़े कपड़ों में कम कपड़ा होता है, और तरल कपड़ों में अधिक कपड़ा होता है। इसलिए कपडे का बहाव या ढलान का ध्यान रखें।
  • कपडे के स्ट्रेच या खिचाव का ध्यान रखें। जब आप खिंचाव वाला कपड़ा चुन रहे हैं, तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह आपके पैटर्न या डिज़ाइन के लिए काम करेगा की नहीं, क्योंकि कपडे के खिचाव के कारण डिज़ाइन बदल सकता है।

सिलाई के लिए सुई का चयन

सिलाई करने के लिए सुई सबसे महत्वपूर्ण है। सुई अलग अलग नम्बरों में आते हैं और ये मोटे और पतले भी आते हैं। अगर आपको पतले कपडे में सिलाई करना है तो पतला सुई का इस्तिमाल करेंगे वही मोटे कपडे के लिए मोटा सुई का इस्तिमाल करेंगे।

सुई के बारे में पूरी जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें: Choosing the right machine needles

सिलाई के लिया धागा कौन सा शयन करें

सिलाई के लिए धागे का सही रंग चुनना ज़रूरी है। अगर कपडे और धागे का रंग अलग-अलग होगा तो कपडा अच्छा नहीं दिखेगा। मतलब की लाल कपडे पर काले रंग का धागा सिलने पर कपडा ख़राब दिखेगा।

सिलाई के धागे के बारे में और जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें: Selecting Your Sewing Threads

Silai machine kaise sikhe | सिलाई मशीन कैसे सीखें

1. सिलाई मशीन के बारे में जानकारी लें

सबसे पहले सिलाई मशीन की बारिकियों के बारे में जानकारी लें। सिलाई मशीन के सभी भाग कैसे काम करते हैं और सिलाई चालू करने से पहले क्या क्या चीज़ें करनी ज़रूरी है, जैसे मशीन में सुई और धागा बोबिल में लगाना और धागे तो सेट करना आदि।

2. बटन के लिए काज बनाना

कपडे में सिलाई करने के बाद सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण काम है बटन लगाना। बटन के लिए काज बनाना पड़ता है जिसके लिए कपडे में छोटा कट लगा कर सिलाई करना होता है। इसके बाद कपडे में बटन को सिलना होता है।

3. सिलाई मशीन की शब्दावली

सिलाई मशीन सिखने से पहले सिलाई मशीन की शब्दावली की जानकारी हो तो अच्छी बात है। अगर आपको कोई सिलाई सिख रहा है तो आपको समज़ने में मुश्किल होगा अगर सिलाई मशीन की शब्दावली आपको नहीं मालूम है। आप एक नोटबुक में ये लिख कर रख सकते है जिससे आपको आसानी होगी। आप सिलाई सीखते समय भी इस शब्दों को सिख सकते हैं। पहले से तयारी हो तो समय काम लगेगा।

4. सिलाई के लिए एक सही जगह

जब आप सिलाई करना शुरू करेंगे तो आपको कई चीज़ो को बार बार करना पड़ेगा सही सिलाई करने के लिए। आपको घर पर एक ऐसा जगह चाहिए होगा जहाँ आप लम्बे समय तक बैठ सकें और आराम से सिलाई कर सकें।

5. सिलाई मशीन के बारे में जाने

अगर आपको सिलाई मशीन कैसे चलना है ये मालूम है तो आपका सिलाई सीखना आसान हो जायेगा। आपका आपने सिलाई के साथ तालमेल ज़रूरी है, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप जल्दी सीखेंगे। कुछ दिन में प्रैक्टिस में आप सिलाई मशीन के अलग अलग भाग को हैसे चलना है ये आप सिख जायेंगे।

6. सिलाई मशीन में सुई कैसे लगाना है और निकलना है

ज्यादातर लोगों को सिलाई मशीन में सुई लगाने और निकलने के दिक्कत होती है और कभी कभी हाथ में भी सुई चुभ जाती है। इससे बचने के लिए आपको सुई सही तरीके से लगाना और निकलना सीखना होगा। 

7. सिलाई मशीन तनाव कैसे सेट करना है

सिलाई मशीन के तनाव के बारे में जानकारी ज़रूरी है। धागे का तनाव सही नहीं हुआ तो सिलाई ढीला हो जायेगा या फिर ज्यादा टाइट हो जायेगा। इसकी जानकारी ज़रूरी है जो लगातार प्रैक्टिस से आएगी।

8. सिलाई मशीन में धागा कैसे लगाना है

जो लोग सिलाई मशीने सीखना शुरू किये हैं उनके लिए सिलाई मशीन में धागा लगाने में थोड़ा दिक्कत होगा। सिलाई मशीन में धागा लगाने के लिए कुछ सरल स्टेप्स है। आपको ये स्टेप्स सिलाई मशीन के गाइड में भी दिए रहते हैं।

9. हाथ से सिलाई करना

आपको हाथ से भी सिलाई करना आना चाहिए। हटो से सिलाई करने में समय लगता है लेकिन कुछ चीज़ो के हाथो से ही सिला जाता है।  अगर आपको हाथो से सिलाई अच्छी तरह नहीं आता तो काम से काम थोड़ा बहुत आना चाहिए।

10. बेसिक सिलाई के जानकारी

सिलाई दो प्रकार से किया जाती है, हाथ से सिलाई और सिलाई मशीन से सिलाई। इन दोनों चीज़ों के जानकारी ज़रूरी है। बेसिक सिलाई अच्छे से सिखने के बाद आप अलग अलग प्रकार के सिलाई सिख सकते हैं।

11. सीधा सिलाई करना सीखना

सबसे पहने सीधा सिलाई करना सीखना ज़रूरी है। ये सबसे आसान और बेसिक सिलाई है। आसान है लेकिन आप पहली बार सिलाई कर रहे है तो थोड़ा समय लगेगा अच्छी तरह सीधा सिलाई सिखने में।

12. बटन टांकना सिखने

आपको बटन टांकना सीखने होगा क्योकि ज्यादातर कपड़ों में बटन लगते हैं जैसे पैंट, शर्ट, कुर्ता आदि। बटन हाथ से टंका जाता है तो आपको इसका भी प्रैक्टिस करना होगा। ये आसान है लेकिन इसमें सुई ऊँगली में चुभने का दर होता है इसलिए आपकी सावधानी से बटन टांकना होगा।

13. सिलाई का पैटर्न

शुरुवात में किसी पैटर्न को ले कर वैसा ही सिलाई करें। जैसे जैसे आपका अनुभव बढ़ेगा आप आपने खुद का पैटर्न बना सकते हैं और नए नए प्रयोग करके देख सकते है की कपडे बनने के बाद कैसे लग रहे हैं।

14. एम्ब्रायडरी करना

एम्ब्रायडरी एक बहुत ही कठिन सिलाई है जिसे सिखने में समय लगता है। एम्ब्रायडरी वाले कपडे अच्छे लगते है लेकिन बनाने में कठिन होते हैं। लगातार प्रैक्टिस करने से आप अच्छी एम्ब्रायडरी करना सिख सकते हैं।  

15. चैन की सिलाई कैसे करें

आपको छान सिलना भी आना चाहिए। चैन की सिलाई थोड़ी अलग होती है क्योकि इसने चैन ठीक से दिखाई नहीं देता। चैन और कपडे का रंग एक जैसा रहता है जिससे चैन दिखाता नहीं है। बेसिक सिलाई सिखने के बाद चैन की सिलाई भी आप सिख सकते हैं।

16. अलग-अलग तरह की सिलाई

बेसिक सिलाई सिखने के बाद आप अलग अलग तरह की सिलाई सिख सकते हैं जैसे क्रॉस सिलाई, कपडे के बॉर्डर की सिलाई आदि।  ये अलग तरह की सिलाई होती है इसलिए इसे सिखने ले थोड़ा टाइम लगता है और प्रैक्टिस करने से ये आसान हो जाता है।

सिलाई के लिए कपडा काटना सीखें

सिलाई के लिए कपडा काटना कागज़ काटने जैसा आसान नहीं होता। कपडे सही तरीके से कट्टा नहीं है इसलिए कपडे को आयरन कर लेना चाहिए। इससे कपडे का सतह प्लेन हो जायेगा और कपडा कड़ा हो जायेगा जिससे कपडे को काटने में आसानी होती है। इसके अलावा कपडे में साइज के अनुसार चाक से निशान लगाने से कपडा सही माप से कटेगा।

सिलाई सिखने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें

सिलाई मशीन चलना कहाँ से सीखें

आजकल सिलाई मशीन सिखने के कई सारे विकल्प हैं।

1. अगर आपके घर में या पड़ोस में किसी को सिलाई आते है तो उनसे बेसिक सिलाई सिख सकते हैं। बेसिक सिलाई की जानकारी से आप गर के छोटे मोटे सिलाई के काम आसानी से कर सकते हैं।

2. अगर आपको सिलाई का काम शुरू करना है तो आपके सिलाई क्लास ज्वाइन करना चाहिए।

3. अगर आपके घर के आस पास कोई सिलाई क्लास नहीं है तो आप इंटरनेट से सिलाई सिख सकते हैं। इंटरनेट में सिलाई के बहुत सारे कोर्स हैं, बेसिक से लेकर एडवांस जिसमे कपडे की कटाई, पैटर्न्स, स्टिचिंग, अलग अलग प्रकार के कपडे जैसे ब्लाउज, कुर्ता, शर्ट, पैंट आदि शामिल हैं।

4. सिलाई की बहुत सारी किताबें आती हैं उससे आप सिलाई सिख सकते हैं।

Silai course book in hindi

5. आप पर्सनल सिलाई क्लास भी कर सकते हैं जिसमे सिलने वाले आपके घर में या किसी सिलाई सेंटर सिलाई सिखाते हैं।

6. आप के पास कोई विकल्प नहीं है तो आप खुद से ही सिख सकते हैं। अगर आप स्वयं सीखने वाले है और आपमें आत्मविश्वासी है तो आपको ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। आप ऑनलाइन सिलाई से सम्बंधित ऑनलाइन ग्रुप्स ज्वाइन करके आपने सवाल पूछ सकते हैं।

सिलाई सीखने की किताब

अगर आपके पास कोई सिलाई सीखने वाला नहीं है तो आप सिलाई सीखने की किताब ले कर सिलाई सिख सकते हैं। सिलाई के किताब में सिलाई के बेसिक से सारी चीज़ों के बारे में जानकारी दी गयी होती है चित्र के साथ जिससे समज़ने में आसानी होती है। मार्किट में अच्छे-अच्छे सिलाई की किताबें उपलब्ध हैं। हमने कुछ अच्छे सिलाई सीखने की किताब की लिस्ट निचे दी है:

1. RAPIDEX HOME TAILORING COURSE (HINDI)

Click here to Buy

2. NSQF Level 4 Sewing Technology Theory

Click here to Buy

3. Home Tailoring Course Hindi

Click here to Buy

सम्पूर्ण सिलाई कटाई कोर्स pdf download

निचे दिया गए लिंक पर आप क्लिक करके आप सम्पूर्ण सिलाई कटाई कोर्स pdf डाउनलोड कर सकते हैं:

कुछ आम तौर में पूछे जाने वाले प्रश्न:

क्या ऑनलाइन सिलाई सीखना आसान है?

हाँ आप सिलाई ऑनलाइन सिख सकते हैं। कुछ वेबसाइट हैं जो सिलाई का कोर्स करते हैं जहाँ से आप सिलाई सिख सकते हैं। इसके अलावा यूट्यूब सबसे अच्छा जगह है जहाँ से आप सिलाई आसानी से फ्री में सिख सकते हैं। यूट्यूब में बहुत सारे चैनल हैं जहाँ आप सिलाई सिख सकते हैं। आप यूट्यूब में सिलाई कोर्स करके सर्च करें।

सिलाई के जनक कौन है?

एलियास होवे, एक अमेरिकी आविष्कारक, को अक्सर पहली व्यावहारिक और सफल सिलाई मशीन के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है। 1846 में, होवे ने एक मशीन का पेटेंट कराया, जिसमें धागे के दो स्रोतों का उपयोग किया गया, जिससे हंट के डिजाइन के समान एक लॉकस्टिच तैयार हुआ। होवे के आविष्कार में एक आँख से नुकीली सुई और एक शटल शामिल था जो एक तरफ से दूसरी तरफ जा सकता था। इस अभूतपूर्व डिज़ाइन ने आधुनिक सिलाई मशीनों की नींव रखी।

क्या सिलाई करना दिमाग के लिए अच्छा है?

सिलाई दिमाग के लिए लाभदायक हो सकता है क्योकि सिलाई करते समय दिमाग का पूरा इस्तिमाल होता है। इससे दिमाग सही काम करता है बढ़ती उम्र में और याददास्त तेज़ रहता है।

क्या सिलाई करना सीखना मुश्किल है?

सिलाई करना मुश्किल नहीं है। कुछ लोग जल्दी सिख जाते हैं और कुछ को टाइल लगता है। अगर आपका सिलाई में इंटरेस्ट है तो आप ज्यादा समय सिलाई में देंगे इससे आप जल्दी सिख सकते हैं। बेसिक सिलाई सीखना आसान है जो लोग जल्दी सिख जाते हैं। एडवांस सिलाई सिखने में ज्यादा समय लग सकता है जैसे एम्ब्रोडरी आदि के लिए।

क्या मैं 6 महीने में सिलाई सीख सकता हूं?

6 महीने काफी समय है अगर आप रोज़ 1-2 घंटे सिलाई करेंगे तो आप 3 महीने में सिलाई सिख सकते हैं।

सिलाई मशीन की कीमत क्या है?

सिलाई मशीन 3000 से लेकर 2,00,000 रूपए तक आते हैं। सस्ते सिलाई मशीन से बेसिक सिलाई कर सकते हैं वही जटिल सिलाई के लिए महंगे सिलाई मशीन हैं जिसमे विशेष काम के लिए इस्तिमाल किया जाता है। अगर आप सिलाई मशीन सिखने की शुरुवात कर रहे हैं तो एक बेसिक सिलाई मशीन खरीद सकते हैं।

सिलाई का ज्ञान होना क्यों आवश्यक है?

सिलाई का ज्ञान ज़रूरी नहीं है लेकिन अगर आपको सिलाई आता है तो अच्छा है। अगर आपको सिलाई आता है तो आप आपने घर के छोटे मोटे सिलाई के काम कर सकते हैं। इससे आप टेलर को सिलाई का काम देने के बजाय खुद कर सकते हैं और कुछ पैसे बचा सकते हैं।

हाथ से सिलाई करना बेहतर है या मशीन से?

हाथ के मुकाबले सिलाई मशीन से सिलाई करना बेहतर है। बटन लगाने वाले काम आप हाथ से कर सकते हैं लेकिन कपडे में सीधी सिलाई करने के लिए सिलाई मशीन अच्छा है।

हम आशा करते है की हमारा ये लेख पसंद आया होगा। अगर आपका कोई सवाल है तो आप नीच कमेंट में लिख कर बता सकते हैं।

Related Posts:

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *